फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: लहसुन के भाव आसमान पर, 300 रुपये किलो तक बिक रहा, भाव तेज होते ही लहसुन का स्टाॅक शुरू

Wed, 19 Jun 2024 08:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मंडी में लहसुन की रोज 12 से 15 गाडि़यां आती है,लेकिन बुधवार को सात गाड़ी लहसुन बिकने पहुंचा। मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी फारुख राईन ने बताया कि इस बार तेज गर्मी के कारण लहसुन की फसल कमजोर रही है। इस कारण उत्पादन कम रहा, लेकिन डिमांड ज्यादा है।
विज्ञापन
इंदौर में लहसुन के भाव तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लहसुन के भाव आसमान पर पहुंच गए है। खेरची मेें अच्छी किस्म का लहसुन 300 रुपये किलो तक बिक रहा है, जबकि थोक में इसकी कीमत 200 से ढाई सौ रुपये किलो तक है। ईद के कारण तीन दिन पहले लहसुन के भाव और तेज थे।

विज्ञापन


मार्केट मेें नया लहसुन तीन महीने बाद ही आ पाएगा। इसे देखते हुए उत्पादक किसानों ने लहसुन का स्टाॅक शुरू कर दिया है, ताकि भाव और तेज होने पर उसे मार्केट में बेचा जा सके।

इंदौर मंडी में लहसुन की रोज 12 से 15 गाडि़यां आती है,लेकिन बुधवार को सात गाड़ी लहसुन बिकने पहुंचा। मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी फारुख राईन ने बताया कि इस बार तेज गर्मी के कारण लहसुन की फसल कमजोर रही है। इस कारण उत्पादन कम रहा, लेकिन डिमांड ज्यादा है। लहसुन के भाव बढ़ने की एक वजह यह भी है। त्योहारी सीजन और ईद के कारण हफ्तेभर से इसके दाम काफी तेज थे। अब भाव थोड़े कम हुए है।

प्याज के भाव भी चढ़ने लगे

लहसुन के साथ अब प्याज के दाम भी धीरे-धीरे चढ़ने लगे है। अच्छी किस्म का प्याज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा हैै। व्यापारियों को मानना है कि आने वाले दिनों में प्याज के भाव और बढ़ सकते है। बारिश में प्याज सड़ जाता है। इस कारण अभी मार्केट में पुराने प्याज खपाए जा रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें