फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: डांस के दौरान युवती को हाथ लगने पर विवाद, पब में सैन्य अफसरों ने की तोड़फोड़

Sun, 28 Jan 2024 10:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पब में हुई मारपीट के बाद युवती विजय नगर थाने में सैन्यकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने पहुंची,  पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। घटना में एक सैन्यकर्मी भी घायल हुआ, लेकिन न तो उसने मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट लिखाई। 
विज्ञापन
पब में हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र के एक पब में शानिवार देर रात विवाद हो गया। पब में एक परिवार के कुछ लोग व परिचित बर्थ डे सेलिब्रेट करने आए थे, जबकि कुछ सैन्यकर्मी भी पब में फ्लोर पर डांस कर रहे थे। इस दौरान डांस कर रही एक युवती को हाथ लग गया। इस पर उसके साथ आए युवकों ने आपत्ति ली।
विज्ञापन


सैन्यकर्मी और युवकों के बीच मारपीट होने लगी। 
कुछ ही देर में सैन्यकर्मियों के 15 से ज्यादा साथी पब पहुंचे और युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पब में भी तोड़फोड़ मचाने लगे। विवाद की जानकारी मिलने के बाद विजय नगर थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन सैन्यकर्मियों को देख वे भी सख्ती नहीं बरत पाए अौर समझाईश देते रहे। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।  

नहीं लिखी रिपोर्ट
पब में हुई मारपीट के बाद युवती विजय नगर थाने में सैन्यकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। अफसरों का कहना है कि दोनो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। घटना में एक सैन्यकर्मी भी घायल हुआ, लेकिन न तो उसने मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन


सैन्यकर्मी भी हुआ घायल

सैन्यकर्मी अपनी पहचान छुपाने से भी बचते रहे। मौके पर ही सैन्यकर्मी एक दूसरे का नाम नहीं पुकार रहे थे। कुछ सैन्यकर्मी भी नशे में थे। वे पुलिस के सामने ही युवकों के साथ मारपीट करते रहे, लेकिन पुलिस जवान बचा नहीं रहे थे। युवकों ने कहा कि उनकी भाभी का जन्मदिन था और वे पार्टी में आए थे। तब सैन्य अफसर बदसूलकी करने लगे। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें