फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Exam 2024: इंदौर में दसवीं की परीक्षा शुरू, पर्चा लीक होने से हड़कंप, जांच में पिछले साल का निकला

Mon, 05 Feb 2024 05:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP Board 10th Exam 2024 : पर्चे को सोमवार को छात्रों को परीक्षा में दिए गए पेपर से मिलान किया गया। दोनों पर्चे मेल नहीं खा रहे थे। किसी शरारती तत्व ने पिछले साल के पर्चे को इस साल का बता कर वायरल किया है। हम इसका पता लगा रहे है। हिंदी का पेपर लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को दसवीं का पहला पर्चा हल करते स्टूडेंट - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के 137 केंद्रों पर सोमवार को दसवीं की परीक्षा का पहला पर्चा हुआ। 137 केंद्रों में से 28 संवेदनशील हैं। इंदौर में 49415 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पर्चा डाउनलोड कर पेपर लीक होने की अफवाह चलने लगी। इससे हड़कंप मच गया। अफसरों ने इसकी जांच शुरू की तो पर्चा पिछले साल का निकला। उसे एडिट कर बदला गया और कोड भी गलत निकला।

अफसरों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पर्चा फर्जी है। पेपर लीक नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास का कहना था कि 9:45 पर उन्हें वॉट्सअप पर पर्चा लीक होने की सूचना मिली। उस पर्चे को सोमवार को छात्रों को परीक्षा में दिए गए पेपर से मिलान किया गया। दोनों पर्चे मेल नहीं खा रहे थे। किसी शरारती तत्व ने पिछले साल के पर्चे को इस साल का बता कर वायरल किया है। हम इसका पता लगा रहे हैं। हिंदी का पेपर लीक नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इस बार एडमिड कार्ड पर क्यूआर कोड
नकल रोकने के लिए इस बार एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड लगाए गए। जिसे स्कैन करने पर विद्यार्थी का नाम फोटो, माता-पिता का नाम सहित पूरी जानकारी आ जाएगी। इस बार केंद्राध्यक्ष भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। हर केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पहले पांच सेंटरों पर एक प्रतिनिधि होता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें