फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Accident News: सिटी बस ने दंपती को टक्कर मारी, महिला की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Sun, 07 Jan 2024 04:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजेन्द्र नगर इलाके में सिटी बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। महिला के ऊपर से निकल गया बस का पहिया। 
 
विज्ञापन
निकिता जैन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर indore के राजेन्द्र नगर इलाके में सिटी बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। दंपती शापिंग करने के लिए जा रहे थे तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला गिरी और बस उसके ऊपर से निकल गई। पुलिस ने सिटी बस को जब्त कर लिया है। घटना आईपीएस स्कूल के पास की है। 
विज्ञापन


एक साल पहले ही हुई थी शादी
राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि निकिता अपने पति नवीन जैन के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान सिटी बस नंबर MP09PA0160 ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही सिटी बस का पहिया निकिता के ऊपर से गुजर गया। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक निकिता का पति भी पेशे से ड्राइवर है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

लगातार हो रहे हादसे indore accident 
इंदौर में खतरनाक स्पाट की सूची में भी यह स्थान है जहां पर हादसा हुआ है। डीमार्ट और आईपीएस स्कूल के आसपास के क्षेत्र में लगातार कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों इंदौर के पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर के खतरनाक स्पाट की सूची बनवाई थी जिसमें यह क्षेत्र भी शामिल था। यहां पर बस, ट्रक और डंपर की टक्कर से कई लोग जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें