फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बुर्के वाली युवती ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, रॉन्ग ड्राइव करने से रोकने पर हुई झड़प

Fri, 15 Jul 2022 09:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक बुर्के वाली युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बाइक सवार युवक-युवती को बीच सड़क रॉन्ग ड्राइव करने से रोका था।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते युवक-युवती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक बुर्के वाली युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बाइक सवार युवक-युवती को बीच सड़क रॉन्ग ड्राइव करने से रोका था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मारपीट करने वाले युवक युवती रानीपुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक और बुर्का पहने हुई युवती पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपना बचाव करते हुए दिख रहा है। हाथापाई के दौरान घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई, इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया जो कि वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत पर हाथापाई करने वाले युवक पर मामला दर्ज किया गया है।

घटना गुरुवार शाम की भमौरी क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां के एक चौराहे पर ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक सवार युवक-युवती को रोका और गाड़ी गलत तरीके से चलाने की बात कहीं। इस बात पर दोनों उससे मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी जवान ने पुलिस के अधिकारियों को दी, मामला सामने आने के बाद युवक के खिलाफ विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


घटना के बारे में ट्रैफिक डीसीपी बसंत कोल ने कहा कि जब ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक के प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह चौराहे पर व्यवस्था संभाल रहे थे। उन्होंने बाइक सवार युवक-युवती से गलत तरीके से गाड़ी चलाने की बात कही, जिस पर युवती ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद युवती के साथ मौजूद युवक सोहेल ने भी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले सोहेल पर पहले से ही 3 केस दर्ज हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने पर ट्रैफिक विभाग ने विजय नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें