फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Municipal Election: दूसरे चरण में 72 फीसदी मतदान, बढ़ सकता है आंकड़ा

Wed, 13 Jul 2022 08:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के 43 जिलों के 214 निकायों में सुबह 7 बजे से नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार मतदाता प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 43 जिलों में आज यानि बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 214 निकायों में वोटिंग शुरू हो चुकी है। 214 निकायों में अंचल के 25 निकाय भी शामिल हैं। प्रदेश के 43 जिलों की 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान जारी है।
विज्ञापन


49 लाख 9 हजार वोटर्स करेंगे मतदान
दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार मतदाता प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे। पांच नगर निगमों में महापौर पद के लिए 44 और पार्षद पद के लिए 15312 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 79 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद पद के लिए चुने जा चुके हैं। 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका, 169 नगर परिषदों में 6829 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें