फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दंपति के बच्चे नहीं थे, पति ने पत्नी को गला दबाकर मारा, बाद में खुद भी लगा ली फांसी

Sun, 31 Dec 2023 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोनों का झगड़ा हुआ और बाद में पति ने पत्नी का गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि कई दिनों से दोनों के बीच विवाद हो रहे थे। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक दंपति का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की इसके बाद खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। सुबह मौके पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों के शव एक साथ मिले। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजे हैं। पति पत्नी दोनों ही आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी करते थे। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि बाणगंगा के नरवल कांकड़ में रहने वाले राम नेवारे (45) अपनी पत्नी रुकमनी नेवारे (44 ) दोनों लगभग 5 साल से इंदौर में रह रहे थे। दोनों के कोई भी बच्चे नहीं थे। इसकी कारण दंपति अकेले होने के कारण बच्चे के वियोग में रहा करते थे। कई डॉक्टरों और हाकिमों को कई बार इलाज करवाया लेकिन दोनों के घर कोई खुशियां घर नहीं आई।

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि शनिवार देर रात दोनों का विवाद हो गया था। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि राम ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। पत्नी को मारन के बाद राम ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के बयान के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजन को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें