सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि के बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हिंदू जागरण मंच ने कहा कि उदयनिधि ने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए हमने मंदिर की सीढ़ियों पर उनका फोटो लगाया है।
सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन udhayanidhi stalin का इंदौर में अनोखे तरीके से विरोध किया गया। हिंदू जागरण मंच hindu jagran manch ने एयरपोर्ट रोड स्थित बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों पर उदयनिधि की फोटो लगा दी। अब श्रद्धालु इस फोटो पर पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं।
विज्ञापन
सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि के बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हिंदू जागरण मंच इंदौर के जिला संयोजक कन्नू मिश्रा ने कहा कि उदयनिधि ने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए हमने मंदिर की सीढ़ियों पर उनका फोटो लगाया है। उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से सनातन को लेकर टिप्पणी की है, उसके चलते उनका इस तरह से विरोध किया जा रहा है।
क्या कहा था उदयनिधि ने
उदयनिधि ने कुछ दिन पहले अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए।