फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Violence: हरियाणा में शोभायात्रा पर हुए पथराव के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला जलाया

Wed, 02 Aug 2023 06:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हिंद रक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मालवा मिल चौराहे पर जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाया। 
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह (मेवात) में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ इंदौर में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। गुरुवार दोपहर में हिंद रक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मालवा मिल चौराहे पर जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि नूंह में हुई हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो होमगार्ड, नूंह के भादस गांव का शक्ति, पानीपत का अभिषेक, गुरुग्राम के इमाम और एक अज्ञात शख्स शामिल है। नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा के दो दिन बाद भी कर्फ्यू जारी है। नूंह की हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद देशभर में रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


महाकाल की सवारी के बाद ब्रज मंडल यात्रा को बनाया निशाना
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाकाल की सावन में श्रद्धालुओं पर पानी थूकने के बाद अब ब्रज मंडल की यात्रा को निशाना बनाया गया। देशभर की धार्मिक यात्राओं पर सुनियोजित तरीके से यह हमले हो रहे हैं। बजरंग दल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। कहा कि इतने पत्थर जमा कर लिए गए लेकिन किसी को भनक क्यों नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें