फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: 108 रूपों के दर्शन एक ही पांडाल में, क्रिकेट खेलते, गीत गाते, चंद्रयान बनाते गणेशजी हैं यहां

Fri, 22 Sep 2023 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी में 11x30 फीट के पांडाल में गणेश जी के 108 रूप हैं। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा इसे तैयार किया गया है। 
 
विज्ञापन
भगवान गणेश के 108 रूप - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर हर त्योहार पर अपने उत्साह के लिए जाना जाता है। इन दिनों इंदौर में गणेश चतुर्थी की धूम है। गणेश पांडालों की मूर्तियां लोगों को मन मोह रही है। इसी तरह का एक पांडाल चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर भगवान गणेश के 108 रूपों के दर्शन हो रहे हैं। इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी में 11x30 फीट के पांडाल में गणेश जी के 108 रूप बनाए गए हैं। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में इस बार भव्य पंडाल में 108 स्वरूपों की मूर्ति विराजित की गई है। यहां पर प्रतिदिन महाआरती की जाती है और इसके बाद प्रसाद दिया जाता है। भगवान के 108 स्वरूपों का दर्शन करने सैकड़ों लोग उमड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


कौन-कौन सी मूर्तियां हैं यहां
मशाल जलाते, क्रिकेट खेलते, स्कूटर चलाते, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खाटू श्याम स्वरूप, होली खेलते, फुटबॉल खेलते, गीत संगीत की महफिल, स्कूटर पर सवार, शंख के अंदर, मोबाइल पर बात करते हुए, इंडिया गेट की प्रतिकृति में चंद्रयान-3 के साथ, कृष्ण लीला करते हुए, हनुमान स्वरूप में उड़ते हुए, सिद्धिविनायक स्वरूप, दगड़ू सेठ, खजराना गणेश सहित अन्य स्वरूपों में गणेश जी विराजमान हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें