फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में निःशुल्क हो रही लाखों रुपए की सर्जरी, महंगे उपकरणों के साथ दवाएं भी मिल रहीं फ्री

सार

जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए शहर की संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने ली जिम्मेदारी, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को जोड़ा, जरूरी उपकरण भी मिलेंगे निःशुल्क
विज्ञापन
1 of 7
अब इंदौरवासियों ने शहर को स्वास्थ्य में नंबर वन बनाने के लिए भी कमर कस ली है। - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्वच्छता में लगातार नंबर वन बन चुके इंदौर ने जन भागीदारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। अब इंदौरवासियों ने शहर को स्वास्थ्य में नंबर वन बनाने के लिए भी कमर कस ली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती हुई जरूरतों को देखते हुए शहर के विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने अपने अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।कोई संस्था दिल के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन करा रही है तो कोई स्किन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करवा रही है। नेत्रदान हो, शारीरिक विकलांगता या फिर अन्य गंभीर समस्या। सभी के लिए कोई ना कोई मदद कर रहा है। आइए जानते हैं आज उन संस्थाओं की कहानी जो दिन रात इंदौर को स्वास्थ्य में नंबर वन बनाने के लिए जुटी हुई हैं...
विज्ञापन

2 of 7
निःशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर एवं ऑपरेशन की सुविधा - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
सत्य साईं ट्रस्ट का 29 जनवरी को निःशुल्क हार्ट सर्जरी कैंप
श्री सत्य साईं मेडिकल एंड हेल्थ केयर ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर एवं ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। पुनीत खले ने बताया कि रविवार 29 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सत्य साईं विद्या विहार स्कीम नंबर 54 एबी रोड पर इसका आयोजन होगा। मरीज़ की उम्र 3 से 18 वर्ष तक होना चाहिए। ज़रूरी डॉक्यूमेंट में पैरेंट्स का आधार कार्ड और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। ऑपरेशन का निर्णय डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही होगा। कैंप में asd, vsd, pda ह्रदय से जुड़ी वाल्व की तकलीफ और विभिन्न हृदय रोगों के निदान के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श देंगे। शिविर के बाद चुने हुए बच्चों का निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
एमवायएच में परपीड़ा संस्थान - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
एमवाय में मरीजों को हर तरह की मदद कर रहा परपीड़ा
इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में परपीड़ा संस्थान मरीजों की हरसंभव मदद कर रहा है। संस्था के संचालक राधेश्याम साबू मरीजों को महंगी से महंगी दवाएं और उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाते हैं। वे एमवाय में भी जनसहयोग से करोड़ों रुपए की मशीनें दान करवा चुके हैं। इंदौर और इंदौर के आसपास के सभी जिलों से आने वाले मरीजों को यहां पर हरसंभव मदद मिलती है।

 

4 of 7
बच्चों की निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
बच्चों की निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी के लिए जैन समाज की पहल
भारतीय जैन संगठन द्वारा नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन 20 जनवरी को किया गया। इसमें बच्चों के कटे फटे होंठ, चिपके हुए तालू, पलकों की विकृति, नाक की बाह्य विकृति की सर्जरी अमेरिका से आई एक्सपर्ट सर्जन टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन

5 of 7
शंकरा आई फाउंडेशन का अस्पताल - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कर रहा शंकरा
इंदौर में हाल ही में शंकरा आई फाउंडेशन का अस्पताल खुला है जो समय समय पर जरूरतमंंदों के लिए निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन की सुविधा दे रहा है। देशभर में इसके अस्पताल संचालित हो रहे हैं और कैंपों में मरीजों का चयन करने के बाद निःशुल्क सर्जरी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सेवाभारती का गुरुजी माधव सेवा न्यास अस्पताल - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
सेवाभारती का माधव सेवा न्यास बन रहा मिसाल
सेवाभारती का गुरुजी माधव सेवा न्यास अस्पताल जरूरतमंदों को कम से कम शुल्क में बेहतर इलाज के लिए बनाया गया है। विजय नगर में बने इस अस्पताल को भी शहर की सामाजिक संस्थाएं जनसहयोग से बनवा रही हैं। यहां पर आने वाले समय में कम दरों में सर्जरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेवा भारती प्रकल्प एमवाय - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
दिव्यांगों के लिए निःशुल्क उपकरण
इसके साथ सेवा भारती के अन्य प्रकल्प एमवाय में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद जुटाते हैं। यहां के रूपेंदऱ जैन बताते हैं कि दवाओं से लेकर इलाज में जो भी बन पड़ता है जनसहयोग से जुटाया जाता है ताकि इंदौर में इलाज करवाने के लिए आने वाला कोई भी व्यक्ति यहां से निराश न जाए। संस्था साल में एक से दो बार दिव्यांगों के लिए भी निःशुल्क उपकरण वितरण के कैंप लगाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें