फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पीएम मोदी के लिए ड्यूटी पर तैनात उज्मा खान को हुआ लेबर पेन, बेटी को दिया जन्म

Thu, 19 Jan 2023 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस अधिकारियों ने किया जज्बे को सलाम, बोले- छुट्टी लेने का कहा तो बोलीं ड्यूटी है मेरी प्राथमिकता, अपने कार्यों से हमेशा सराहना पाती हैं उज्मा, पुलिसकर्मी साथियों को बांधती हैं राखी
विज्ञापन
1 of 2
उज़्मा खान - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर की उज्मा खान ने कर्तव्य परायणता की जो मिसाल पेश की है वह आज के समय में बहुत कम देखने को मिलती है. प्रेग्नेंसी में पूरा समय होने पर भी उन्होंने अवकाश लेने से मना कर दिया और ड्यूटी टाइम में हुए लेबर पेन के बाद बच्ची को जन्म दिया. हाल ही में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के चलते इंदौर बुलाया गया. इस लिहाज से इंदौर के पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां थी. इंदौर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार उज्मा खान ने इस बात की गंभीरता को समझा और प्रेग्नेंसी का पूरा समय होने के बावजूद ड्यूटी पर डटीं रही. उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अवकाश लेने के लिए कहा लेकिन उन्होंने अवकाश के लिए मना कर दिया. पीएम मोदी सोमवार नौ जनवरी को इंदौर पहुंचे और उज्मा दिन भर उनकी ड्यूटी में व्यस्त रहीं। उन्होंने मंगलवार और बुधवार को भी ड्यूटी की और बुधवार रात ड्यूटी के बाद सुबह साढ़े सात बजे उन्हें लेबर पेन हुआ. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने बेटी को जन्म दिया. 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
उज़्मा खान - फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
आरआई जयसिंग तोमर ने बताया की उज्मा इससे पहले भी अपने कार्यों से पुलिस डिपार्टमेंट में सराहना प्राप्त करती रहीं हैं. पीएम मोदी के आने और दो बड़े इवेंट होने से दस हजार पुलिसकर्मियों की जिम्म्मेदारी मुझे दी गई थी. उस टीम में उज्मा भी थी. मैंने उन्हें अवकाश लेने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. वे अपनी ड्यूटी के लिए बहुत समर्पित हैं. उन्होंने पूरे विभाग के लिए मिसाल कायम की है. 

सभी गतिविधियों में आगे रहती हैं उज्मा 
उज्मा पुलिस डिपार्टमेंट की सभी गतिविधियों में आगे रहती हैं. उनकी साथी पुलिसकर्मी सपना खत्री बताती हैं की डिपार्टमेंट में हर जगह उज्मा की तारीफ़ होती है. वे डिपार्टमेंट के लिए आदर्श हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें