फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एक महीने बाद भी तय नहीं कहां लगेगी 15 करोड़ की डिजिटल प्रदर्शनी

Wed, 15 Feb 2023 10:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी सम्मेलन के दौरान आकर्षण का केंद्र रही डिजिटल प्रदर्शनी को इंदौर में रखे जाने पर जनप्रतिनिधि कोई रुचि नहीं दिखा रहे है। 15 करोड़ की इस प्रदर्शनी का सामान एक महीने से गोदाम में पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
प्रवासी सम्मेलन की प्रदर्शनी गोदाम में - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार ने जो 15 करोड़ की प्रदर्शनी लगाई थी, एक महीने बाद भी इसे लेकर फैसला नहीं हो पाया है कि वह भोपाल में जाएगी या इंदौर रहेगी। फिलहाल प्रदर्शनी का कीमती सामान इंदौर के ही एक गोडाउन में रखा गया है। वैसे तय हुआ था कि इंदौर में ही प्रदर्शनी रखी जाएगी, लेकिन अभी तक उसके लिए भी जनप्रतिनिधि कोई रुचि नहीं दिखा रहे है।

विज्ञापन


8 जनवरी को इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी सम्मेलन हुआ था। उसमें डिजिटल प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र थी। देश की आजादी के लिए विदेश की धरती से काम करने वाले प्रवासी भारतीयों के योगदान की थीम पर प्रदर्शनी तैयार की गई थी। इसमें 30 से ज्यादा विशेष रुप से तैयार किए गए एलईडी टीवी,प्रोजेक्टर, आदि शामिल है। इसके अलावा ऑडियो सिस्टम, कम्प्यूटर का इस्तेमाल इस डिटिजल प्रदर्शनी में किया गया था। जिनकी कीमत ही 15 करोड़ रुपये है। इंदौर में प्रदर्शनी की सुविधा को लेकर सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि डिजिटल प्रदर्शनी को लेकर जल्दी ही फैसला लिया जाएगा। प्रदर्शनी को इंदौर में रखे जाने के बारे में हम पहले ही चिट्ठी लिख चुके है।

गांधी हॉल, राजवाड़ा में है जगह

30 करोड़ रुपये खर्च कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा और गांधी हॉल को संवारा गया है। यहां काफी जगह है। ओंकारेश्वर और उज्जैन जाने वाले पर्यटक इंदौर भी रुकते है और इंदौर के टूरिस्ट स्पॉट को भी देखते है। डिजिटल प्रदर्शनी यदि गांधी हॉल या राजवाड़ा में लगाई गई तो पर्यटकों के लिए प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें