फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Crime: घर के उद्घाटन में आई थी महिला, दो लाख के सामान से भरा बैग गायब

Tue, 14 Feb 2023 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राऊ क्षेत्र में  अपने रिश्तेदार के घर के उद्घाटन में शामिल होने अाई एक महिला का बेग चोरी हो गया। वे हरदा से अपने परिवार के साथ आई थी। बैग में दो लाख की कीमत के आभूषण व नकदी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक रिश्तेदार के मकान के उद्घाटन में शामिल होना एक महिला को महंगा पड़ गया। कार्यक्रम से महिला का बेग गायब हो गया। उसमें मोबाइल,मंगलसूत्र, अंगूठी व अन्य सामान था। अब समारोह के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि चोरी करने वाले का सुराग मिल सके। खंगाल रही है, इस मामले में राऊ पुलिस को शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया।

दर्शना शर्मा अपने परिवार के साथ राऊ में एक रिश्तेदार के मकान के उद्घाटन समारोह में आई थी। उन्होंने कार पार्क की और उसमें रखा बैग निकाल कर अपने साथ रख लिया। इस बीच उनकी बेटी रोने लगी तो बैग कार के पास रखे एक दोपहिया वाहन पर रख दिया और कार्यक्रम में शामिल होने चली गई।

थोड़ी देर बाद उन्हें बैग की याद आई, लेकिन बैग वाहन पर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। दर्शना के बैग में नकदी के अलावा आभूषण भी थे। जिनकी कीमत दो लाख रुपये के करीब थी। इस घटना के बाद पीडित परिवार चोरी की रिपोर्ट लिखवाने थाने गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। दर्शना हरदा से कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आई थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें