फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Accident : चलती कार बनी आग का गोला, तीन स्टूडेंट ने कूदकर बचाई जान

Fri, 23 Feb 2024 05:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Road Accident : इंदौर के पास जाम गेट पर हादसा, कार में शॉर्ट सर्किट की आशंका, समय रहते कार से कूदे तीनों स्टूडेंट्स
 
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जामगेट के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन स्टूडेंट्स ने कूदकर जान बचाई। यदि कुछ पल की भी देरी हो जाती तो बड़ा दुर्घटना घट सकती थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 4 बजे महू मंडलेश्वर मार्ग पर यह हादसा हुआ। तीनों स्टूडेंट्स खरगोन से इंदौर आ रहे थे। कार अमन पटेल नाम के युवक की है। जाम गेट के पास कार में अचानक आग लग गई। स्टूडेंट्स कुछ समझ पाते ही इससे पहले कार आग का गोला बन गई। तीनों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। 

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। कई बड़ी कंपनियों की कार भी इस तरह से हादसे का शिकार हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कार में किसी भी तरह का माडिफिकेशन करवाया है तो इस तरह के हादसों की संभावना बढ़ जाती है। कार का मैंटेनेंस ठीक से करना चाहिए और समय समय पर उसकी सर्विसिंग करवाते रहना चाहिए ताकि उसमें आने वाली खामियों को समय रहते ही पहचाना जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें