फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बिहार के शातिर चेन खींचने वाले इंदौर में धराए, मौज मस्ती के लिए करते थे अपराध

Sun, 15 Jan 2023 05:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर

सार

ये सभी आरोपी शहर में रहकर लगातार बिना नंबर की मोटरसाइकिल से स्नैचिंग एवं चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
मस्ती के लिए करते थे अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से इंदौर आकर चेन स्नैचिंग की वारदात करने वाले चार आरोपियों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी शहर में रहकर लगातार बिना नंबर की मोटरसाइकिल से स्नैचिंग एवं चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने थाना भवरकुआ, आजाद नगर एवं छोटी ग्वाटोली क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग एवं चोरी की वारदात की थी। इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी सस्ते दाम पर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो सभी आरोपी पकड़ में आ गए। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नशे करने के आदी हैं और मौज मस्ती और अय्याशी के लिए चोरी और चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग एवं चोरी की वारदात के चार मोबाइल एवं दोपहिया वाहन पकड़े गए हैं।

यह आरोपी पकड़ाए
पकड़े गए आरोपियों में रितेश पिता शशिकांत उपाध्याय निवासी बक्सर बिहार, राजकुमार पिता अरविन्द कुमार उपाध्याय निवासी निरंजपुर विश्मामित्र बक्सर बिहार, अमन उर्फ ऋषु कुमार पिता शैलेष कुमार सिंह निवासी बक्सर बिहार, प्रवीण उर्फ बाबा पिता कैलाश भालेराव निवासी मूसाखेड़ी इंदौर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें