फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के बड़े होटलों के बेसमेंट सील, अधिकारियों ने बेकरी, दुकानें बंद करवाई

Mon, 30 Sep 2024 08:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर

सार

नगर निगम की टीम बेसमेंट में हो रहे व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है। निगम ने इसके लिए जोन अनुसार टीमें गठित की हैं। 
 
विज्ञापन
होटल अमर विलास में कार्रवाई करती टीमें। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम कमिश्रनर शिवम गुप्ता के निर्देश पर इंदौर में बेसमेंट के व्यावसायिक उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय की टीमें लगातार बेसमेंट में बने प्रतिष्ठान, दुकानें सील कर रही हैं। 
विज्ञापन


नोटिस देकर सील किया
सोमवार को टीमों ने शहर के प्रतिष्ठित होटलों पर कार्रवाई की। अमर विलास होटल सहित पांच प्रमुख इमारतों में बेसमेंट के अनाधिकृत उपयोग पर एक्शन लिया गया। अमर विलास होटल में पार्किंग स्वीकृत की गई थी लेकिन वहां पर बेकरी चलाई जा रही थी। ठीक इसी तरह अन्य पांचों इमारतों में दुकानें आदि संचालित की जा रही थी। एसडीएम घनश्याम धनगर ने नोटिस देकर सभी को सील किया। धनगर ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। 

बारिश में हादसों के बाद हुआ एक्शन
तेज बारिश के समय शहर की इमारतों के बेसमेंट में पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों की जान पर भी बन आई। इसे देखते हुए प्रशासन ने तुरंत टीमों को गठित कर बेसमेंट को व्यावसायिक उपयोग से मुक्त करने का निर्देश दिया। जहां पर भी पार्किंग की जगह पर व्यावसायिक उपयोग हो रहा है वहीं पर यह एक्शन लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें