पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
- फोटो : सोशल मीडिया
मेवाती मोहल्ले में हिंदू परिवार के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को लेकर इलाके में गई और वहां उनका जुलूस निकाला। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था। घटना से डरे हुए हिंदू परिवार ने पलायन की बात भी कही थी।
आरोपियों के नाम रेहान मेव, अयान मेव, जाहिद मेव, सेट्टी मेव है। पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक को सभी दोस्तोंके साथ गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने किराये के मकान में रहने वाले रवि भागोरा के घर पर पत्थर फेंके। उस समय घर में रवि की पत्नी जशोदा अकेली थी। जशोदा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे अभद्रता की थी। जशोदा ने बेटे कृष्णा और पति रवि को फोन करके बुलाया। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। कृष्णा को पीटते हुए आरोपी बड़ी मस्जिद की ओर ले गए थे। आरोप है कि इस दौरान करीब 25 लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी एमजी रोड थाने पर रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद मोहल्ले वाले और कुछ हिंदू संगठन के लोग वकील आयुष भोरहरी, सचिन यादव व लोकेंद्र के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके बाद आरोपी जाहिद मेव और सेट्टी मेव को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर मेवाती मोहल्ला पतंग वाली गली में पहुंची और उनका जुलूस निकाला। बता दें कि इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। परिजनों ने कहा था कि वे हत्या की धमकी देकर गए हैं। इससे वे डरे हुए हैं और इंदौर से अपने गांव चले जाएंगे।