फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: महज 2500 रुपये के लिए करोड़पति के दो बेटों का अपहरण, रिकवरी एजेंट्स से ऐसे बचे छात्र

Sat, 11 Sep 2021 10:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चंदन नगर क्षेत्र में नाश्ता कर रहे बारहवीं कक्षा के दो छात्रों को उनके वाहन के साथ तीन रिकवरी एजेंटों ने एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी के पहले दिन 2500 रुपये से अधिक बकाया के लिए अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित चंदन नगर में महज 2500 रुपये की किस्त के लिए रिकवरी एजेंटों ने वाहन समेत 12वीं के दो छात्रों का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नौकरी के पहले दिन वसूली के लिए निकले थे और इसी दौरान अपने वाहन में सवार तीन छात्रों के पास पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। फिर उन्होंने कथित तौर पर उन्हें अपने साथ एक अज्ञात स्थान पर ले जाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दो अन्य का अपहरण कर लिया गया। गाड़ी में बैठने के बाद जब दोनों छात्रों को कुछ समझ में नहीं आया तो चिल्लाने लगे और कुछ देर बाद उन्होंने भी किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


बाद में जब खुलासा हुआ कि जो गाड़ी जब्त की जा रही थी, उस पर कंपनी का कोई बकाया था ही नहीं। वह तो निजी बैंक से फाइनेंस पर थी। युवकों की तहरीर पर  तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज  कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार होने के बाद, आरोपियों ने कहा कि पंजीकरण संख्या गलत पढ़ने की वजह से यह हुआ और वे सिर्फ तीनों छात्रों से जानकारी चाह रहे थे। आरोपियों ने किसी भी तरह के अपहरण से इनकार किया है। 

पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक का भांजा निखिल सोनी अपने दो दोस्तों के साथ पोहा खाने चंदननगर गया था। यहां एक फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी आए और तीनों दोस्तों (निखिल सोनी, राम ठाकुर और अजान खान) को पकड़ लिया। इस दौरान तीनों को जबरन गाड़ी पर बैठाया और ले जाने लगे। इस दौरान राम ठाकुर वहां से भागने में सफल हो गया, जबकि आरोपी निखिल और अजान खान को गाड़ी पर बैठाकर ले गए, हालांकि चंदन नगर में ही स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी धीरे होते ही ये दोनों भी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा- आरोपियों ने मारपीट भी की
छात्रों ने बताया कि वे सभी पोहा खाकर एक्टिवा से चंदन नगर इलाके से घर जा रहे थे, तभी एक अस्पताल के पास फाइनेंस कंपनी के तीन रिकवरी एजेंटों ने तीनों को रोका। फिर उन्हें एक्टिवा से उतारा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें