अपनी कार्य़शैली से सुर्खियों में रहने वाले इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय का डांस करते हुए वीडियो इस बार चर्चा का केंद्र बना है। एक विवाह समारोह में वे पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय ने भी गाना गाया।
बल्लामार विधायक के रूप में पहचान बनाने वाले तीन नंबरी विधायक आकाश विजयवर्गीय इन दिनों अपने डांस के कारण सुर्खियों में है। एक विवाह समारोह में विधायक अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं विधायक के पिता व भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इसी समारोह में गाना गाते नजर आए।
दरअसल इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। एक विवाह समारोह में पत्नी के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक पारिवारिक विवाह समारोह का बताया जा रहा है। इसमें विधायक विजयवर्गीय अपनी पत्नी के साथ मेरे सैंया सुपर स्टार गाने पर डांस कर रहे हैं। इसके पहले विधायक मैं हूं खलनायक गीत पर डांस कर चुके हैं जिस पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी समारोह में कैलाश विजयवर्गीय अपनी पत्नी आशा विजयवर्गीय के साथ पल-पल दिल के पास तुम रहती हो...गीत गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो शेयर हो रहे हैं।