फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर से दुबई की दूसरी फ्लाइट आज, टिकट की कीमत 50 हजार रुपये के पार, सितंबर की बुकिंग हुई फुल

Wed, 08 Sep 2021 01:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस फ्लाइट की सितंबर की सभी उड़ानें लगभग फुल हो चुकी हैं, जो सीटें खाली बची हैं उनका किराया 53 हजार रुपये को पार कर चुका है। यह सामान्य से किराए से करीब चार गुना है, वहीं बिजनेस क्लास की बात करें तो इसका टिकट एक लाख के ऊपर रुपए तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर से दुबई की दूसरी फ्लाइट आज रवाना होने वाली है। इसे लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। वहीं लोगों का समय बचाने के लिए नए नियम लागू हो रहे हैं, घर बैठे रजिस्ट्रेशन हो जाने के कारण यात्री लंबी कतार में लगने से बच जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों द्वारा दुबई के लिए टिकट की भारी मांग है जिसके चलते टिकट की कीमत सामान्य से चार गुनी अधिक में मिल रही है। सितंबर की सभी उड़ानों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी हैं, जो सीटें खाली बची हैं उनका किराया 53 हजार रुपये को पार कर चुका है। यह सामान्य से किराए से करीब चार गुना है, वहीं बिजनेस क्लास की बात करें तो इसकी टिकट एक लाख रुपये से अधिक की हो चुकी है।

विज्ञापन


पहले यह फ्लाइट जहां सप्ताह में तीन दिन चलती थी, वहीं अभी इसे सिर्फ एक दिन के लिए ही अनुमति दी गई है। इतना ही नहीं पर्यटकों को भी छूट मिल जाने के कारण इस फ्लाइट की टिकट की बुकिंग और बढ़ गई है। कंपनी वेबसाइट पर इंदौर से दुबई के बीच एक ओर का एक सीट का किराया 53 हजार रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

बता दें कि इंदौर के लोग लंबे समय से दुबई की फ्लाइट की मांग कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भी इस मांग को रखा गया था।  यह फ्लाइट बंगलूरू से इंदौर आकर दुबई जाती है। इसी प्रकार दुबई से इंदौर लैंड कर इंदौर से बंगलूरू जाती है। यह फ्लाइट दो जगह से कनेक्ट  होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें