फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खुद को अमन बताकर अहमद ने युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म कर खींच लिए अश्लील फोटो...करने लगा ब्लैकमेल

Sun, 23 Jan 2022 01:24 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। खुद का धर्म छिपाकर और नाम बदलकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो, वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया। युवती की सगाई हुई तो मंगेतर को फोटो भेजकर सगाई तुड़वा दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। खुद का धर्म छिपाकर और नाम बदलकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो, वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया। युवती की सगाई हुई तो मंगेतर को फोटो भेजकर सगाई तुड़वा दी। 
विज्ञापन


घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अहमद फैज है। उसके खिलाफ 24वर्षीय युवती ने शिकायत की थी।  युवती ने बताया था कि वह न्यू सियागंज स्थित एक कोचिंग में  पढ़ने जाती थी। इसी दौरान उसके साथ पढ़ने वाले युवक अहमद फैज निवासी देवास ने अमन नाम से दोस्ती की और उससे मिलने लगा। एक बार उसने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और शीरीरिक संबंध बनाए। निर्वस्त्र फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए। पांच महीने पहले युवती को पता चला कि अमन नाम से दोस्ती करने वाले  युवक ने उसे धोखा दिया है। उसका असली नाम अहमद फैज है। इसके बाद थाने में रिपोर्ट लिखाई। पीड़िता ने बताया कि सच्चाई पता चलने पर उसने  घरवालों को बताया और फैज से बात बंद कर दी। 15 दिन पहले पूर्व बुरहानपुर में रहने वाले युवक से सगाई की और शादी की तैयारियों में जुट गए। इसके बाद भी अहमद फैज मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर मंगेतर को आपत्तजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। युवती इंदौर के एक होटल में नौकरी करती है। दो साल पहले इंदौर के महालक्ष्मी नगर में फ्लैट में रहती थी। अहमद फैज उसे पूजा पाठ व रक्षा सूत्र दिखाकर झांसा देता था। इस कारण उस पर शक नहीं हुआ। जब सच्चाई पता चली तो बात बंद कर दी। इस पर युवक ब्लैकमेल करने लगा और बदनाम करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें