फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया से मिले लालवानी : इंदौर से सिंगापुर, सूरत व पुणे की फ्लाइट शुरू करने की मांग, दुबई उड़ान हफ्ते में तीन दिन करने का आग्रह

Mon, 06 Sep 2021 07:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर इंदौर से नई विमान सेवाएं शुरू करने और मौजूदा सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया से चर्चा करते सांसद लालवानी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर उनकी अगवानी की। इसके साथ ही उन्हें इंदौर से सिंगापुर, सूरत व पुणे की उड़ानें शुरू करने और दुबई की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की। 

विज्ञापन


सांसद लालवानी ने बताया कि दुबई की उड़ान को जो प्रतिसाद मिला है उसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया से यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन चलाने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा इंदौर से पुणे और सूरत के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है।

सिंधिया को सौंपे पत्र में लालवानी ने लिखा है कि इंदौर और सूरत दोनों बड़े व्यापारिक केंद्र हैं। सीधी फ्लाइट शुरू होने से व्यापारियों को सुविधा होगी। साथ ही, पुणे एजुकेशन और आईटी का बड़ा केंद्र है। ऐसे में इन उड़ानों के शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें