फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कम होने लगी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 1197 मरीज...संक्रमण दर में आई गिरावट

Mon, 31 Jan 2022 04:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जनवरी की शुरुआत से मध्य तक कोहराम मचाने वाले कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। रविवार रात को 1197 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण दर भी कम हुई है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी की शुरुआत से मध्य तक कोहराम मचाने वाले कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। रविवार रात को 1197 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण दर भी कम हुई है।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना की तीसरी लहर के बीच बीते कुछ दिनों से सुखद खबर मिल रहे हैं। नए कोरोना मरीजों के आंकड़ों को देखा जाए तो इनमें गिरावट आ रही है। हालांकि मौजूदा हालातों को देखते हुए फरवरी में कोरोना के पीक पर रहने की आशंका कमजोर होती दिख रही है लेकिन मन में भय भी है कि अचानक से कोरोना विस्फोट न हो जाए। आंकड़ों की बात करें तो रविवार रात को जारी बुलेटिन में 1197 नए संक्रमित मिले। संक्रमण दर 11.58 प्रतिशत रही। 12795 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। पिछले सप्ताह से तुलना करें तो शनिवार को 1784 मरीज मिले थे। इसी तरह इस माह की 25, 25 व 27, 28 तारीख को भी नए मरीजों की संख्या 2 हजार से कम रही थी। इस लिहाज से राहत की बात है लेकिन पूर्व में यह आशंका जताई जा चुकी है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में इंदौर में कोरोना पीक पर रहेगा। तीसरी लहर में अभी तक कोई भी मरीज क्रिटिकल स्थिति में नहीं आया है और जिन मरीजों की मौत हुई है उनको भी दूसरी कई बीमारियां थीं। रविवार रात को जारी बुलेटिन में जो एक मौत हुई है उस मरीज की उम्र 77 वर्ष थी। एमआरटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे मस्तिष्क संबंधी बीमारी थी साथ में कोरोना हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें