इंदौर में आयोजित समारोह में सलामी लेते सीएम शिवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस पूरे मप्र में उत्साह से मनाया गया। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। यहां नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह हुआ। सीएम शिवराज ने परेड की सलामी ली। इस दौरान कई वादे भी किए और कहा कि मप्र के हर गांव को हैंडपंप से से आजादी दिलाएंगे। दो करोड़ घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हुआ। सुबह 9 बजे कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचार, आवासीय योजनाओं तथा अन्य विकास काम, जिला पंचायत द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कामों, एमपी इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की झांकिया लगाई गई। समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा मार्चपास्ट/परेड प्रस्तुत की गई। परेड का नेतृत्व एसीपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान ने किया। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), पीटीसी इंदौर, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड तथा यातायात पुलिस आदि प्लाटून के दल शामिल हुए। बीएसएफ बैंड भी परेड में शामिल रहा। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी लेंगे। संदेश का वाचन किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचार, आवासीय योजनाओं तथा अन्य विकास कार्य, जिला पंचायत द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों, एमपी इण्डस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा आत्म निर्भर भारत एवं आत्म निर्भर मध्यप्रदेश तथा औद्योगिक विकास, इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा इंदौर के शहीदों के जीवन, कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उद्यानिकी विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद, शिक्षा विभाग द्वारा हमारा घर हमारा विद्यालय, संस्कृति विभाग द्वारा हेमू कालानी सहित अन्य शहीदों पर आधारित, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर में बनाये गये देश के दूसरे सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर, जेल विभाग द्वारा जेल के सुधार, वन विभाग द्वारा ईको पर्यटन, उद्योग विभाग द्वारा रोजगार मूलक योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं निजी स्पॉन्सरशिप तथा यातायात विभाग द्वारा यातायात सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों पर आधारित झांकियां शामिल थीं। मुख्य अतिथि ने जिले में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत किया।