फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: ओल नदी उफनी, बाढ़ में युवक बाइक सहित बहा, तैरकर बचाई जान

Mon, 11 Jul 2022 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

घटना बनखेड़ी तहसील के खामखेड़ी गांव की है। लबनखेड़ी के खामखेड़ी गांव के पास ओल नदी के ऊपर से पानी बह रहा था। पुल के ऊपर से पानी बहते के दौरान एक युवक बाइक से पुल पार कर रहा था जो नदी में बाइक सहित बह गया था। 
विज्ञापन
ओल नदी के बहाव में बाइक सहित युवक बह गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश ने कहर बरपा रखा है। बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम में तीन इंच से ज्यादा पानी गिरा है। जिले के बनखेड़ी के पास ओल नदी पर बाढ़ के पानी में एक युवक बाइक सहित बह गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना सोमवार सुबह 10 बजे जिले के बनखेड़ी क्षेत्र में ओल नदी के ऊपर बने पुल की है। बाढ़ का पानी होने के दौरान युवक पुल पार कर रहा था। बीच पुल पर पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ा और युवक बाइक सहित नदी में बह गया।  करीब 30 से 40 फीट दूर बहते-बहते युवक पहुंचा और तैरते हुए किनारे पर आ गया। जिससे उसकी जान बच गई। उसकी बाइक बह गई। कुछ देर बाद पानी उतरने के बाद ढूंढने पर बाइक मिल गई।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बनखेड़ी तहसील के खामखेड़ी गांव की है। लबनखेड़ी के खामखेड़ी गांव के पास ओल नदी के ऊपर से पानी बह रहा था। पुल के ऊपर से पानी बहते के दौरान एक युवक बाइक से पुल पार कर रहा था जो नदी में बाइक सहित बह गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें