फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: ग्वालियर-चंबल अंचल में जानलेवा बनी गर्मी, तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका

Thu, 23 May 2024 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

इन दिनों ग्वालियर-चंबल अंचल में भीषण गर्मी जानलेवा बन गई है। तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। हीट स्ट्रोक की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ग्वालियर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। हालत यह है कि अब अंचल में यह गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। इस भीषण गर्मी में जनरल कोच में सफर करने वाले यात्री पेयजल के लिए परेशान हैं। समर स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही 75 वर्षीय महिला शेशिकला जनरल कोच से उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पानी लेने के लिए उतरी थी। इस दौरान ट्रेन चल दी तो महिला चलती ट्रेन में ही चढ़ने का प्रयास करने लगी।

विज्ञापन


इस दौरान महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया, जिससे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच में फंस गई। महिला यात्री को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला यात्री एक दल के साथ ऋषिकेश गंगा स्नान के लिए जा रही थी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर एक यात्री गश्त खाकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक का इलाज कराने के लिए ग्वालियर आए थे। हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेने को लेकर जीआरपी व पड़ाव थाना के बीच आधा घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। इसके बाद पड़ाव थाना पुलिस शव को ले गई। थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि उनके परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन


इसके अलावा तीसरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आगरा एंड में नए फुट ओवर ब्रिज के पास वृद्ध यात्री का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है। शाम 6 बजे के करीब डिप्टी एसएस शैलेंद्र दुबे को सूचना मिली थी कि कोई यात्री अचेत अवस्था में प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पड़ा है।इसके बाद रेलवे के डॉक्टर को बुलाया गया, जिसके बाद मृत घोषित कर दिया गया। प्रधान आरक्षक संतोष शुक्ला ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें