फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गेस्ट हाउस में चल रही थीं अनैतिक गतिविधियां, पुलिस ने दबिश देकर सात को पकड़ा, आपत्तिजनक सामग्री मिली

Sun, 22 Jan 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मामला ग्वालियर के गांधी नगर इलाके में बने ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस का है। यहां के लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। 
विज्ञापन
ग्वालियर पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने शहर के एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर सात लोगों को पकड़ा है। इनमें चार युवतियां और तीन युवक शामिल हैं। गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। लोगों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। अक्सर यहां लड़कियां आती रहती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के गांधी नगर इलाके में बने ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस का है। यहां के लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। टीम को एक रूम में 4 युवतियां और तीन युवक मिले। युवतियां दिल्ली, तो युवक ग्वालियर के बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। 

इधर लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। कई बार पुलिस को शिकायत की। यहां नई-नई लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। आए दिन गेस्ट हाउस पर आने वाले लड़के-लड़कियां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में कोई सेक्स रैकेट नहीं चल रहा था। वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां आई थीं। सभी दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस के मालिक से भी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें