फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह नेता जी! सड़क बनवाने के लिए पहले जूते-चप्पल त्यागे, अब स्लीपर पहने फोटो वायरल, तंज- नौटंकीबाज नेता

Wed, 02 Nov 2022 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की खराब सड़कों को लेकर जूते-चप्पल त्याग चुके ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का फोटो वायरल हुआ है, जिसमें मंत्री स्लीपर पहने हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री तोमर प्रभारी जिले गुना में मौजूद थे।
विज्ञापन
स्लीपर पहने फोटो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर की खराब सड़कों को लेकर जूते-चप्पल त्यागने का एलान कर चुके ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में मंत्री जी चप्पल पहने हुए आराम से सोफे पर बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो मंगलवार का है, जब उर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर प्रभारी जिले गुना में मौजूद थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नंगे पैर शहर की सड़कों पर भ्रमण किया। लेकिन जब पुलिस ऑफिसर मैश में पहुंचे तो मंत्री जी चप्पल पहने हुए थे। मंत्री जी का यह चप्पल पहने हुए फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शहर की खराब सड़कों को लेकर जूते-चप्पल त्यागने का एलान किया था। उन्होंने कहा था, जब तक शहर की खराब सड़कें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक वे नंगे पैर ही रहेंगे। इन खराब सड़कों पर चलकर जनता जो मुसीबत झेलती है, मैं भी नंगे पैर चलकर इस मुसीबत को महसूस करूंगा। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री को चप्पल छोड़े हुए लगभग एक सप्ताह हो गया है और वह लगातार ग्वालियर शहर में भ्रमण के दौरान नंगे पैर देखे जा रहे हैं। लेकिन मंगलवार को वे अपने प्रभार वाले जिले गुना में पहुंचे थे, जहां उन्होंने नंगे पैर शहर का भ्रमण किया। इसके बाद जब मंत्री जी पुलिस ऑफिसर मैच में पहुंचे तो उनके पैरों में चप्पल नजर आया। अब चप्पल पहने मंत्रीजी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने बताया नौटंकीबाज...
उर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के चप्पल पहने वायरल हुए फोटो पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि ऊर्जा मंत्री सिर्फ नौटंकीबाज नेता हैं। उनकी हालत ऐसी हो गई है कि कोई भी अधिकारी उनकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है। अपनी ही विधानसभा में सड़के नहीं बनवा पा रहे हैं। इसी कारण उन्होंने जनता को गुमराह करने के लिए चप्पलें पहनना छोड़ दी। यह जनता के साथ धोखा कर रहे हैं, जनता को दिखाने के लिए कैमरे के सामने चप्पल छोड़ते हैं और अंदर जाकर चप्पल पहन लेते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें