फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: बैलगाड़ी पर बैठ पर्चा भरने पहुंचे BJP के बागी लोकेंद्र मेहता, कहा- पार्टी ने मेरे साथ छलावा किया

Thu, 26 Oct 2023 12:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: नागदा खाचरोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बने लोकेंद्र मेहता अपने समर्थकों के साथ एक अनोखे अंदाज में नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का जनसैलाब था।
विज्ञापन
बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे लोकेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद अब चुनाव परवान चढ़ने लगा है। वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों अपने-अपने बागियों को मनाने में लगी हुई हैं। कहीं पर पार्टी के डैमेज कंट्रोल का असर दिखाई दे रहा है तो कहीं प्रत्याशी इतने अधिक नाराज हैं कि वह पार्टी के इस निर्णय से आहत होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नागदा खाचरोद विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे लोकेंद्र मेहता ने भी चुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज करवाया है। लेकिन उनके नामांकन दर्ज करवाने से अधिक चर्चा उनके द्वारा निकाली गई रैली की है क्योंकि वह नामांकन दर्ज करवाने कोई महंगी कार में नहीं बल्कि बैलगाड़ी पर बैठकर गए थे। 
विज्ञापन


बैलगाड़ी से नामांकन भरने पहुंचे
नागदा खाचरोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बने लोकेंद्र मेहता अपने समर्थकों के साथ एक अनोखे अंदाज में नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का जनसैलाब था। वहीं, जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत भी किया। नामांकन दर्ज करने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी लोकेंद्र ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं विधायक बना तो क्षेत्र में हर घर में रोजगार दिलवाउंगा। एक साल में राम देव लोक और देवनारायण लोक का निर्माण कर रोजगार के अवसर पैदा करुंगा।

जो भारतीय विदेश में हैं उनसे संपर्क कर रोजगार के अवसर यहां लाऊंगा। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने निकले लोकेंद्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने मेरे साथ अत्यचार, अन्याय और छलावा किया है। जिन लाडली बहनों को क्षेत्र में मैंने राशि दिलवाई सब मेरे साथ हैं।  मैंने पार्टी को 25 साल दिया लेकिन पार्टी ने मेरे साथ सिर्फ छलावा किया और ऐसे शख्स को टिकट दे दिया जिसे कोई जानता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें