फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नवरात्र में घिनौना काम, पंडाल में खेल रही मासूम के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 09:47 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मां दुर्गा के पंडाल में खेल रही बच्ची को बहाने से अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के ताऊ को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के दिनों जब पूरा देश मां की भक्ति में डूबा हुआ है, ऐसे में ग्वालियर में आठ वर्षीय मासूम के साथ उसके ही ताऊ द्वारा ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी में पता चला है कि बालिका जब दुर्गा पंडाल में खेल रही थी, तभी उसका ताऊ उसे बहाने से अपने साथ घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं किसी को बताए जाने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के कपड़ों में खून लगा देखकर मासूम की मां को घटना का पता लगा। मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना शहर के झांसी रोड थाना स्थित नाका चंद्रवदनी में मां दुर्गा के पंडाल में 8 साल की बच्ची खेल रही थी। आरती शुरू होने ही वाली थी, तभी वहां बच्ची का 45 वर्षीय ताऊ पहुंचा और उससे कहा कि सिगरेट या गुटखा मंगाने के लिए तेरा भैया बुला रहा है। बच्ची दौड़ते हुए ताऊ के घर पहुंच गई पर वहां भैया नहीं था। तब तक पीछे से ताऊ पहुंच गया। बच्ची से पूछा आपने झूठ क्यों बोला लेकिन ताऊ बात को अनसुना करते हुए उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बच्ची को धमकाकर घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर के दुर्गा पांडाल में लव जिहाद की झांकी, खतरे से आगाह कर रहे हिन्दू युवतियों को
विज्ञापन


धमकी के डर से बच्ची ने घर में कुछ नहीं बताया और अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ स्कूल चली गई। मां ने जब कपड़े धोते समय उसके पायजामे पर खून के निशान देखे तो वह सीधे स्कूल पहुंची और बच्ची को लेकर घर वापस आई। बच्ची से पूछताछ करने पर उसने पूरी बात बता दी। साथ ही उसने यह भी बताया कि रात में उसे पेट में दर्द हुआ था, लेकिन मां की डांट के डर के चलते, उसने बताया नहीं।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने घटना का खुलासा होते ही झांसी रोड थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया है। साथ ही यह भी बताया है कि कुछ समय पहले भी ताऊ ने ऐसी हरकत की थी, तब बच्ची की मां ने अपने जेठ को चेतावनी दी थी लेकिन दूसरी बार फिर हरकत करते ही शिकायत की है। सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने बताया कि मां की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद ताऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें