फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सट्टेबाजों से 23 लाख रुपये हड़पने वाले बर्खास्त पुलिसकर्मियों पर 10-10 हजार का इनाम

Fri, 22 Sep 2023 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: ग्वालियर जिले में सट्टेबाजों से 23 लाख रुपये हड़पने वाले बर्खास्त पुलिसकर्मियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद तीनों पुलिसकर्मी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
बर्खास्त पुलिसकर्मियों पर 10-10 हजार का इनाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में अड़ीबाजी कर दतिया के सट्टेबाजों से रुपये वसूलने वाले एसआई मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर पर अब 10-10 हजार का इनाम किया गया है। तीनों कहां हैं पुलिस को चार दिन बाद भी उनकी भनक नहीं है। वसूलीकांड की जांच के लिए एसआइटी की टीम गठित की गई है। 23 लाख रुपये को छिपाने में इस्तेमाल बैंक खातों की संख्या 12 सामने आ चुकी हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस की टीम राजस्थान और गुजरात रवाना की गई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी के फ्लैट में बीते दिनों शनिवार की देर रात क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सट्टेबाजों से डरा धमकाकर गन प्वाइंट पर गोला का मंदिर थाना में पदस्थ एसआई मुकुल यादव क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर ने 23 लाख 15 हजार वसूलने के बाद अपने बैंक खातों में रुपये डलवाए थे। जहां से सिरोल थाना पुलिस ने 15 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर 31 मोबाइल, दो लैपटॉप और दो करोड़ का हिसाब-किताब जब्त किया था। तब पता चला था कि तीन पुलिस कर्मियों ने सट्टेबाजों से 23 लाख रुपये वसूल किए हैं। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगी तो इसकी जांच कराई गई, जिसमें साबित हो गया कि तीनों पुलिस कर्मियों ने रुपये वसूल किए हैं। उससे पहले ही इस बात की भनक पुलिसकर्मियों को लगी तो वह अंडर ग्राउंड हो गए। एसपी के आदेश पर तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जब उनकी तलाश की तो कुछ भी पता नहीं चल सका।

जिसके बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने 5 दिन बाद एसआई मुकुल यादव, प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। जांच में यह भी पता चला है, जिन-जिन बैंक खातों में वसूली का पैसा भेजा गया है, उनकी संख्या 12 है। इसके साथ ही वसूली कांड की जांच के लिए सीएसपी हिना खांन निर्देशन में एसआइटी टीम गठित कर फरार तीनों पुलिस कर्मियों की तलाश और तेज कर दी है।
विज्ञापन


ऋषिकेश मीणा ASP ग्वालियर ने कहा, सट्टेबाजों से रुपए वसूलने वाले एसआई मुकुल यादव, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक विकास तोमर पर अब 10-10 हजार का इनाम किया गया है। तीनों कहां हैं, पुलिस को चार दिन बाद भी उनकी भनक नहीं है। वसूलीकांड की जांच के लिए एसआइटी की टीम गठित की गई है। 23 लाख रुपए को छिपाने में इस्तेमाल बैंक खातों की संख्या 12 सामने आ चुकी हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें