फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सीवर में सफाई करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए दो कर्मचारी, दम घुटने से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Thu, 15 Jun 2023 05:22 PM IST

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रेशम मिल इलाके में सीवर लाइन की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर लाइन के अंदर सफाई करने गए थे, इसी दौरान दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों का नाम अमन और विक्रम बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों ने दोनों को बाहर निकाला और उन्हें बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर नगर निगम के कोई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने से मृतकों के परिजन काफी आक्रोशित थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील शर्मा ने भी बिना सुरक्षा उपकरण सफाई कर्मियों को सीवर लाइन में उतारने पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस मामले में दोषी ठेकेदार और निगम अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें