फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पति की शराब छुड़ाने तांत्रिक के पास गई महिला से दुष्कर्म, आरोपी बोला- किसी को बताया तो बिगड़ जाएगी पूजा

Tue, 16 Jul 2024 02:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर देहात के उटीला के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता उसके पास पति की शराब छुड़ाने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। 
विज्ञापन
तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के उटीला में एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला पति की शराब छुड़ाने के लिए तंत्रिक के पास पहुंची थी। आरोपी ने महिला और उसके पति के ऊपर काली शक्तियों का साया बताया और उतारे के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की चुप्पी ने तांत्रिक की हिम्मत और बढ़ा दी, इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। तांत्रिक ने महिला को धमकाया कि अगर, उसके पास उतारा कराने नहीं आई तो वह काली शक्तियों को उसके और उसके पति के पीछे छोड़ देगा। महिला के पति ने शराब पीना नहीं छोड़ी तो वह समझ गई कि तांत्रिक ने उसका फायदा उठा रहा है। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पति को दी और फिर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


ग्वालियर देहात के उटीला के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति शराब पीने का आदी है। महिला को किसी ने बताया था कि पास ही गांव में हर नारायण राजौरिया नाम का बाबा है। वह तंत्र मंत्र से कई लोगों की शराब छुड़ा चुका है। यह सुनकर चार जुलाई को महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के घर पहुंची थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके पति का उतारा करना पड़ेगा। 

इसके बाद तांत्रिक महिला के पति को एक कमरे में ले गया। कुछ देर बाद बाहर आकर उसने कहा कि पति का उतारा कर दिया है। तुम उसकी पत्नी हो, इसलिए तुम्हारा भी उतारा करना होगा। पति की शराब छूटने की उम्मीद में महिला ने भी हां कर दी, जिसके बाद बाबा उसे कमरे में ले गया। इस दौरान उसने उतारा के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला से कहा कि अगर, उतारा की बात किसी को बताई तो पूजा बिगड़ जाएगी। इस डर से महिला चुप रही। लेकिन, उसके पति ने शराब नहीं छोड़ी, तब उसे समझ आया कि तांत्रिक उसका फायदा उठा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें