फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं का अपमान, बनाई आपत्तिजनक रील, जैन समाज में आक्रोश, FIR की मांग

Sat, 05 Apr 2025 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान शिवपुरी के नरवर निवासी प्रीति कुशवाह के रूप में हुई है। जैन समाज ने इस घटना पर तीव्र विरोध जताते हुए एसएसपी ग्वालियर को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्वालियर किले में जैन प्रतिमाओं के साथ अभद्रता करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर किले में जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं पर बैठकर अभद्र भाषा उपयोग करते हुए रील बनाने का मामला सामने आया है। रील में एक महिला ग्वालियर किले पर जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं के सामने खड़ी होकर अभद्रता भाषा का उपयोग कर रही है। रील बनाने के दौरान महिला और उसके मौजूद लोग जूते चप्पल पहनकर प्रतिमाओं के ऊपर बैठे और वीडियो में अभद्र भाषा का भी उपयोग किया। अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैन बरैया महासभा ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर महिला और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मऊगंज कांड: तीन संदिग्ध मौत मामले में एसडीओपी अंकिता सुल्या आईजी कार्यालय अटैच, पूर्व मामलों की भी होगी जांच

जानकारी के अनुसार ग्वालियर किला तलहटी में प्राचीन जैन तीर्थंकर प्रतिमाएं हैं। यहां शिवपुरी के नरवर की रहने वाली प्रीति कुशवाह नाम की महिला ने अपने साथियों के साथ रील बनाकर जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया है। महिला का वीडियो सामने आने के बाद जैन समाज आक्रोश में है। समाज के लोगों ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर रील बनाने वाली महिला और उसके साथियों पर FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चैंबर की गैप में फंसा बाइक का पहिया, पति के साथ लौट रही महिला की मौत

कड़ी सजा मिलनी चाहिए
वहीं मुनि श्री विलोक सागर जी ने कहा है कि जिसने भी इस तरह की हरकत की है, वह गलत है क्योंकि यह आस्था का विषय है। दिगंबर जैन प्रतिमाएं हमारे पूर्वजों की धरोहर हैं। यदि किसी कारण से वे खंडित हो गई हैं, तो भी उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे समझदारी और आस्था का परिचय दें। जो ऐसा करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर आप किसी की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो ठेस पहुंचाने का भी हक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें