फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी सनक: बेटी के बॉयकट बाल और नौकरी से नाराज था परिवार, पिता ने की कर दी हत्या, गिरफ्तार; चाचा फरार

Tue, 01 Sep 2026 05:24 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार नंदनी के बाहर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने से नाराज था। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पतरिया पुरा गांव में 21 वर्षीय युवती अनु उर्फ नंदनी यादव की हत्या का आरोप उसके पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष सिंह यादव पर लगा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार नंदनी के बाहर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने से नाराज था। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अनु उर्फ नंदनी कर्नाटक के विजयपुर स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर आई थी। पुलिस के मुताबिक, परिवार के कुछ सदस्य उसके बाहर रहकर नौकरी करने और उसके रहन-सहन को लेकर नाराज थे। हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन भगवान सिंह और उसका भाई संतोष सिंह घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने सबसे पहले नंदनी की 17 वर्षीय छोटी बहन के साथ मारपीट की। उसे घसीट-घसीटकर पीटा गया और कथित तौर पर गला दबाने की कोशिश भी की गई। मां ने बीच-बचाव कर नाबालिग को बचाया। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद वह करीब 30 से 40 मिनट तक बेहोश रही।

इसके बाद दोनों आरोपी उस घर पहुंचे, जहां नंदनी अपने मुंह बोले भाई मनमोहन पांडे के साथ मौजूद थी। आरोप है कि पहले मनमोहन के साथ मारपीट की गई। उसका सिर दीवार से टकराया गया, जिससे उसके चेहरे और गले पर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: : पहले अफसरों को फंसाया, फिर बिल्डर-ठेकेदार बने टारगेट...कौन है हनीट्रैप की मास्टरमाइंड श्वेता जैन?

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद नंदनी को निशाना बनाया गया। आरोप है कि उसके साथ डंडे से मारपीट की गई और उसका सिर दीवार पर पटका गया। इसके बाद कथित तौर पर कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात के दौरान नंदनी की मां को भी कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप है। घर के भीतर हुई हिंसा की जानकारी फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने नंदनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी पिता भगवान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा संतोष सिंह यादव अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में नंदनी के बाहर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने को लेकर परिवार की नाराजगी सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह और वारदात के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें