फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: रूठे कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मंत्री ने अनोखे अंदाज में मनाया, रस्साकशी का खेल खेलकर दूर की नाराजगी

Tue, 16 May 2023 04:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

अपने अलग अंदाज से मध्यप्रदेश की राजनीति में चर्चा में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंडल बैठक के दौरान नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रस्साकशी का खेल खेलते नजर आए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रस्सी खींची और जमकर मस्ती की।

विधानसभा चुनाव करीब हैं अब ऐसे में ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। उनके सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के नाराज कार्यकर्ता हैं और उन्हीं को लेकर अब वह लगातार बैठकें आयोजित कर रहे हैं। इसी को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राजा मानसिंह तोमर मंडल में बैठक आयोजित की, जिसमें बीजेपी के सभी सिंधिया समर्थक और मूल कार्यकर्ताओं को बुलाया। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आगामी समय में विधानसभा का चुनाव है और ऐसे में हम सबको गिले-शिकवे दूर कर पार्टी के काम में जुट जाना चाहिए।

बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हो सकता है कि मुझसे या पार्टी से कुछ ऐसी गलतियां हो गई हैं, जिससे आप नाराज हो सकते हैं। लेकिन सभी गिले-शिकवे दूर कर हमें अब चुनावी मैदान में आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है और आपकी ही मेहनत है, जिसके कारण शहर में विकास निरंतर प्रकृति से बढ़ रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सभी गिले-शिकवे दूर होने चाहिए और जिस कार्यकर्ता को किसी भी तरह की कोई परेशानी है तो वह कभी भी मेरे पास आ सकता है। हम सब मिलकर परेशानियां दूर करने की कोशिश करेंगे।

बैठक के बाद गिले-शिकवे दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नाराज कार्यकर्ताओं के साथ रस्साकशी का खेल खेला। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यकर्ताओं के साथ रस्सी खींचते नजर आए और इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने खूब मस्ती भी की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कार्यकर्ताओं ने जमकर इस खेल का आनंद उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें