फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: आरक्षक ने दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने हाईवे से किया गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 09:29 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

महिला के शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। दंपती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर देहात के घाटीगांव क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ 34 वर्षीय आरक्षक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। घटना शाम करीब 7 बजे की है। महिला के शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता अपने पति के साथ घाटीगांव क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। शाम उसका पति बाजार गया था। इसी दौरान आरोपी मधुराज जाटव उनके घर पहुंचा। पहचान होने के कारण महिला ने उसे अंदर बैठाया। कुछ देर बाद उसने अचानक महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- 'किसी संत की वाणी में महिलाओं के प्रति असम्मान की गुंजाइश नहीं हो सकती', स्वामी सदानंद सरस्वती का बयान
विज्ञापन


पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर उसका पति घर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी उसे धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दंपती ने तुरंत घाटीगांव थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान पुलिस को वह हाईवे पर मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें