फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar Plane Crash: ग्वालियर की थी अजित पवार की को-पायलट शांभवी पाठक, हादसे से पहले दादी को भेजा था मैसेज

Wed, 28 Jan 2026 04:51 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Ajit Pawar Died: पुणे के बारामती में चार्टर्ड विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया। विमान ग्वालियर की को-पायलट शांभवी पाठक उड़ा रही थीं, जिनका परिवार ग्वालियर में रहता है। हादसे से उनके परिजनों और पड़ोस में शोक का माहौल बताया गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर की रहने वाली थीं अजित पवार के प्लेन की को पायलट शांभवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, उस प्लेन को ग्वालियर की रहने वाली शांभवी पाठक उड़ा रही थी। शांभवी पाठक ग्वालियर की रहने वाली थी। उनका जन्म ग्वालियर में ही हुआ और उनका बचपन भी वहीं बीता। उनकी दादी मीरा पाठक को शांभवी ने मुंबई से सुबह 6:36 पर मैसेज भेजा और उसमें लिखा था गुड मॉर्निंग दद्दा... इसके बाद शांभवी अपनी फ्लाइट पर पहुंच गईं और 8:46 बजे प्लेन क्रैश हो गया।
विज्ञापन


ग्वालियर में फिलहाल शांभवी की दादी मीरा पाठक रहती हैं। पायलट शांभवी के घर पर उनकी कुछ बचपन की तस्वीरें हैं और फाइटर प्लेन से उन्हें बेहद लगाव था, क्योंकि उनके पिता भी इंडियन एयरफोर्स में रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अजित पवार का निधन: एनसीपी नेता की मौत पर सीएम यादव समेत कमलनाथ-दिग्विजय सिंह ने जताया दुख, किसने क्या कहा?
विज्ञापन


अगस्त में ग्वालियर आई थी शांभवी
शांभवी पाठक के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। दादी मीरा पाठक ने बताया कि वह ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में जन्मी और यहीं एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई लिखाई हुई और उसके बाद वह दिल्ली चली गई। अगस्त के महीने में शांभवी पाठक ग्वालियर आई थी। शांभवी पाठक के बारे में दादी ने बताया कि वह बेहद हंसमुख थी और हमेशा मुझसे बात करती रहती थी। 
विज्ञापन


पड़ोसी पहुंचे घर
वहीं शांभवी पाठक की सूचना मिलते ही उनके पड़ोसी भी उनकी दादी के पास पहुंच गए। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि वह बहुत चंचल स्वभाव की थी और वह जब ग्वालियर आई थी तो उनसे मिलना जुलना होता था और खूब बातें करती थी। आज उसकी निधन की सूचना मिलने से गम का माहौल है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें