फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, बाद में शादी से मुकरा सेना का जवान

Wed, 28 Jan 2026 04:49 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेना के जवान रिश्तेदार ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर कई बार शोषण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
टीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के ही दूर के रिश्तेदार और सेना में पदस्थ जवान ने पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घाटीगांव थाना क्षेत्र के हुकुमगढ़ गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आरोन निवासी रामनिवास उर्फ राम बंजारा दूर का रिश्तेदार है और सेना में जवान है।उसका घर पर आना-जाना था। बीते दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और आरोपी कई बार उससे पसंद करने की बात कह चुका था।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश के साथ ओलावृष्टि, खेतों में खड़ी फसल बर्बाद, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार आरोपी ने फोन कर बताया कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुकुमगढ़ आया हुआ है। इसी बहाने से वह युवती को घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवती को गांव से कुछ दूरी पर खेत में बनी एक झोंपड़ी में ले गया और कहा कि उसका दोस्त वहीं आने वाला है। इसी दौरान उसने युवती को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद युवती को नींद आने लगी। इसी अवस्था का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे प्यार करने और जल्द शादी करने का वादा किया, साथ ही किसी से इस बारे में न बताने को कहा।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद करीब आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में जब युवती और उसके परिजनों ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और धमकी दी कि शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई और घाटीगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। घाटीगांव थाना पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें