मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की गुड़ागुड़ी नाके के पास स्थित पहाड़ी पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीया महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह कुछ समय पहले माधौगंज इलाके में रवि गुर्जर नामक व्यक्ति के घर में किराए से रहती थी। रवि की गंदी नीयत का पता चलते ही मैंने घर खाली कर दिया। 29 मई की रात जब में बच्चे के लिए कपड़े लेने बाजार जा रही थी। रवि गुर्जर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया फिर कट्टा दिखाकर स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। तीनों आरोपी मुझे गुड़ा गुड़ी की पहाड़ी पर ले गए। यहां कट्टा अड़ाकर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया।
घटना के बाद महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को यह पूरी घटना बताई। आरोप है कि पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित महिला ने आरोपियों की पहचान कर ली है जिसके आधार पर पुलिस ने रवि गुर्जर उसके साथी कुलदीप गुर्जर सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने एक समाचार पोर्टल को बताया कि घटना की रिपोर्ट करने से पहले आरोपियों ने उससे धमका कर जबरन राजीनामा पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे।