पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि शासन की ओर से नेक इंसान योजना शुरू की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से उमरिया पुलिस एक योजना शुरू कर रही है। इसमें लोगों की जान बचाने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही अगर वह व्यक्ति गवाही में अपना नाम नहीं देना चाहता है तो भी पुलिस मदद करेगी।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि शासन की ओर से नेक इंसान योजना शुरू की गई है। योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अर्थात एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उनके जान की रक्षा करने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए सीएमएचओ की रिपोर्ट पर जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा करेगी।
सिन्हा ने बताया कि योजना का उद्देश्य लोगों की जान बचाना है। सड़क पर पड़ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लोगों का आगे लाना है। साथ ही सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले लोगों से पुलिस थाना द्वारा गवाह नहीं बनाया जाएगा। इसलिए सभी लोग मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए पीडि़त व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।