फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: लव जिहाद के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, धर्म परिवर्तन, जबरन शादी और रेप के मामले में कार्रवाई

Tue, 26 Apr 2022 09:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के डबरा में हिन्दू युवती से जबरन शादी करने वाले मुस्लिम युवक के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। सोमवार को लव जिहाद का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
ग्वालियर में लव जिहाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के डबरा जिले में हिन्दू लड़की को दोस्ती और शादी करने वाले लव जिहाद के आरोपी के घर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर मकान को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को डबरा में लव जिहाद का मामला सामने आया था। एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बताकर एक हिन्दू युवती से दोस्ती की बाद में उसे प्यार के जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद महिला को आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी लगी, जिसके बाद आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और निकाह किया। 

आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने बीते सात महीने से महिला को अपने घर में बंधक बना रखा था। किसी तरह वहां से भागने के बाद लव जिहाद के मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के साथ आरोपी के दो भाइयों और मौलवी ने भी रेप किया था। वहीं दो अन्य व्यक्तियों ने भी महिला का शारीरिक शोषण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें