फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जी-20 में शामिल मेहमानों ने देखा इंदौर,बोले- पसंद आई इंदौर की मेहमाननवाजी, जी-20 समिट का समापन

Sat, 22 Jul 2023 11:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
मेहमानों ने देखी छत्रियां। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

जी-20 बैठक में आए 30 से ज्यादा देशों के मेहमानों को इंदौर की मेहमाननवाजी पसंद आई। यहां से रवाना होने से पहले मेहमानों ने हैरिटेज वाॅक कर शहर के इतिहास को करीब से देखा और अपने कैमरों में शहर की धरोहरों को कैद किया। उन्हें इंदौर की सफाई भी पसंद आई।

विज्ञापन

शनिवार सुबह हैरिटेज वाॅक की शुरुआत बोलिया सरकार छत्री से हुई। यहां मेहमानों ने छत्री की वास्तुकला के बारे में जानकारी ली। उन्हें होलकरकाल में पहनी जाने वाली पगड़ी भी दिखाई गई। इसके बाद पैदल-पैदल मेहमान कृष्णपुरा छत्री तक गए। यहां उन्होंने तस्वीरें खिंचवाई और शास्त्रीय संगीत भी सुना।
इसके बाद गोपाल मंदिर मेहमान पहुंचे। उन्हें बताया गया कि पुरानी लकडी से फिर पहले की तरह मंदिर के कुछ हिस्से तैयार किए गए, हालांकि उन्हें पहली मंजिल पर नहीं ले जाया गया, क्योंकि एक साथ ज्यादा वजन छत पर नहीं दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


राजवाड़ा पर पोहे जलेबी का लिया लुत्फ
गोपाल मंदिर से मेहमान राजवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौरी पोहे, जलेबी का स्वाद दिया। इसके अलावा भजन पर आधारित नृत्य भी देखे। इतिहासकार जफर अंसारी ने उन्हें इंदौर के इतिहास के बारे में जानकारी। प्रशांत इंदूरकर ने राजपरिवार को दी जाने वाली उपाधि को दरबारी अंदाज में सुनाया।

श्रम व रोजगार विषय पर अंतिम बैठक हुई
श्रम और रोजगार विभाग की सचिव आरती आहूजा ने कहा कि श्रम और रोजगार विषय पर जी-20 की यह चौथी और अंतिम बैठक थी। इसमें तय विषय पर चर्चा हुई। इसमें आए सुझावों को जी-20 देशों के साथ साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें