फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कोचिंग से लौट रही लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, फिर बोरे में डालकर लगा दी आग

Wed, 20 Jan 2021 08:40 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर में 18 साल की लड़की के साथ गैंगरेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें लगातार आ रही हैं। इससे पुलिस प्रशासन कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठने लगे हैं। अब राज्य के इंदौर से रोंगटे खडे़ कर देने वाली खबर आई है। यहां 18 साल की एक युवती के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, पीड़िता को बोरे में भरकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। डाक्टरों ने बताया उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

सरेआम किया अपहरण

पुलिस ने बताया कि कोचिंग से लौट रही छात्रा को बीच रास्ते में क्लोरोफॉर्म जैसी कोई चीज सुंघाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपियों ने सरेआम उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास बेरहमी से पीड़िता के साथ मारपीट की। वहीं, पांच लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदे उसे बोरी में भरकर जिंदा जलाने के लिए आग लगाकर भाग गए।

दोस्त ने दिया दगा

पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म की वारदात को भागीरथपुरा इलाके में स्थित रेलवे ट्रैक के पास इंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि वह पाटनीपुरा क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम घर लौटते समय उसे अक्षय नाम का एक दोस्त मिला। उसके साथ एक लड़का और था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने बातों-बातों में उसे कुछ सुंघा दिया और बाइक पर बैठाकर भागीरथपुरा रेलवे ट्रैक के पास ले गए।

बोरे में डालकर लगा दी आग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रेलवे ट्रैक पर पहले से तीन लोग मौजूद थे, जो उनका इंतजार कर रहे थे। सभी ने मिलकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। इस दौरान युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने चाकू से हमला किया और बोरे में बंद कर उसे आग के हवाले करने की भी कोशिश की। इसके बाद सभी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

ऐसे बची युवती की जान

युवती ने बताया कि वह लगातार मदद की गुहार लगा रही थी। आरोपियों के जाने के बाद भी वह चीख रही थी। इलाका सुनसान था, लेकिन फिर कुछ लोग आ गए जिनकी मदद से वह जैसे-तैसे बोरे से बाहर आई और अपने दोस्त को कॉल किया। मौके पर पहुंचे दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे युवक ने बताया कि वह उसका मंगेतर है। जल्द ही, दोनों शादी होने वाली है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही, केस की छानबीन शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि राज्य में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें