फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बैतूल में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी और पुलिस विभाग की दबिश, 550 किलो महुआ लहान किया गया जब्त

Wed, 01 Feb 2023 05:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पांच ड्रमों में रखा हुआ 550 किलो महुआ लहान नष्ट किया, साथ ही 14 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है।
विज्ञापन
550 किलो महुआ लहान जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पांच ड्रमों में रखा हुआ 550 किलो महुआ लहान नष्ट किया, साथ ही 14 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। वहीं, इन मामलों में लिप्त दो लोगों पर पुलिस और आबकारी विभाग ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बैतूल कोतवाली पुलिस और जिला आबकारी टीम ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाहाटी इलाके में स्थित पारधी ढाने में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दल बल के साथ दबिश देते हुए अवैध शराब बनाने के लिए निर्मित की गई एक दर्जन से ज्यादा भट्टियों और पांच ड्रमों में रखा हुआ करीब 550 किलो महुआ लहान नष्ट किया है। नष्ट किए गए महुआ लहान और जब्त की गई शराब की कीमत करीब 28,700 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें