फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: केंद्र सरकार के बजट पर सीएम शिवराज बोले- यह शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट हैं

Wed, 01 Feb 2023 05:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री जी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री जी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है। समाज के हर वर्ग का कल्याण इस बजट में निहित है। देश के हर राज्य का कल्याण इस बजट में निहित है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह गरीब कल्याण का बजट है। यह किसानों के उत्थान का बजट है। यह माताओं, बहनों और बेटियों को आगे बढ़ाने वाला बजट है। यह मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। 7 लाख तक की आय टेक्सफ्री की गई है। यह कमजोर वर्गों के कल्याण का बजट है। यह नौजवानों का बजट है। ऐसे बजट के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का मध्यप्रदेश के साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन करता हूं और केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताया। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के नए बजट में देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, यह देश के आर्थिक चक्र को मजबूत करने वाला बजट है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले भारत विश्व की दसवीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह सब ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि उन उपायों का परिणाम है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किए हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक विजनरी व्यक्तित्व हैं और आजादी के अमृतकाल के इस पहले बजट से भी यही दिखाई देता है कि उनकी सरकार आत्मनिर्भर और गरीबी मुक्त भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है। इस बजट में 7 लाख रूपए तक सालाना कमाने वालों पर कोई टैक्स नहीं है, वहीं, 10 लाख करोड़ का जो पूंजीगत व्यय किया गया है, उससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा और रोजगारों का सृजन होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें