फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में नशा मुक्ति अभियान होगा शुरू: उमा बोलीं- अभियान में भागीदारी करुंगी, कांग्रेस बोली- 4 घंटे में विचार बदल गए

Tue, 05 Apr 2022 01:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी को लेकर तेवर ठंडे पड़ गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के अबोला करने की बात कहने के कुछ घंटे बाद ही उमा भारती ने सरकार के नशामुक्ति अभियान में भागीदारी करने की बात कही है।  
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराबबंदी को लेकर उमाभारती के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के अबोला करने की बात कहने के कुछ घंटे बाद ही उमा भारती ने सरकार के नशामुक्ति अभियान में भागीदारी करने की बात कही है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि 4 घंटे में ही आपके विचार बदल गए।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि शिवराज सिंह चौहान से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे। उन्होंने आगे लिखा कि दो साल से हर मुलाकात में शराबबंदी की बात की। जिसके बाद शिवराज ने उनसे अबोला कर दिया है और मीडिया के माध्यम से बात क्यों करने लगे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम में माखन नगर में नशामुक्ति अभियान शुरू करने की बात कही। जिस पर उमा भारती ने कहा कि मैं सरकार के नशा मुक्ति अभियान का समर्थन करती हूं एवं स्वागत करती हूं। मैं भी इसमें समय समय पर भागीदारी करुंगी।
 
उमा ने यह भी कहा कि यह सरकार की नीति है कि स्कूल, कॉलेज, मंदिर एवं जहां नागरिकों एवं महिलाओं को आपत्ति हो वहां शराब की दुकान ना हो। ऐसी जगहों पर खुले अहाते में शराब पिलाना जैसी इन सब बातों पर जहां आपत्ति है, उसमें भी सरकार अपनी नीति का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिससे महिलाओं और नागरिकों में असंतोष न हो और देवरी जैसे विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदेश की बेटियों और शांतिप्रिय नागरिक विवश न हों।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने कसा तंज
इस पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने उमा भारती पर तंज कसते हुए कहा कि उमा भारती जी आप अपनी बातों पर आखिर कायम क्यों नहीं रह पाती हैं। साढ़े 4 घंटे में ही आपके विचारों में इतना परिवर्तन क्यों? क्या आपको शराबबंदी और नशामुक्ति का अंतर नहीं पता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें