फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नवजात का शव लेकर घूमता मिला कुत्ता, धड़ से सिर अलग मिलने से बलि और हत्या की आंशका

Tue, 23 Aug 2022 10:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार


कुत्ते के मुंह से बड़ी मुश्किल से लोगों ने शव को छुड़ाया। नवजात के शरीर से उसका सिर गायब था। पुलिस नवजात का जन्म लगभग दो से तीन पहले हुआ मान रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीम नगर में एक कुत्ते के मुंह में नवजात का शव देखकर सनसनी फैल गई। बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद लोगों ने कुत्ते के मुंह से शव को छुड़ाया। नवजात के शरीर से उसका सिर गायब था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोगों ने बलि की आंशका भी जताई है। 
विज्ञापन


जनकारी के मुताबिक, भीम नगर में एक कुत्ता अपने मुंह में एक नवजात के शव को लेकर जा रहा था। तभी उसपर लोगों की नजर पड़ गई। नवजात के शरीर से उसका सिर गायब होने से लोग हैरान रह गए। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। हाजीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आस-पास के क्षेत्र का पुलिस ने मुआयना किया। सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि नवजात का जन्म लगभग 2 से 3 दिन पहले ही हुआ होगा। डॉग स्क्वॉड के जरिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नर्सिंग होम और अस्पताल के डॉक्टरों से भी नवजात की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

उधर, लोगों ने आंशका जताई है कि तंत्र-मंत्र के चलते नवजात का सिर अलग किया गया है। लिहाजा पुलिस नवजात की बलि, हत्या या अन्य कारणों की आशंकाओं को देखते हुए भी घटना की जांच करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें