फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 40 हजार का इनामी डकैत बंटू गुर्जर गिरफ्तार, मुरैना में अतुल ज्वेलर्स से लूटे थे साढ़े छह लाख

Sat, 10 Feb 2024 02:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

गिरफ्तार किए डकैत बंटू उर्फ गजेंद्र गुर्जर के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व डकैती जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से अपनी गैंग के साथ बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा था। हाल ही में मुरैना जिले में उसने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डकैत बंटू उर्फ गजेंद्र गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना पुलिस अतुल ज्वेलर्स के लुटेरे को नहीं पकड़ पाई, लेकिन पड़ोसी जिले राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए डकैत बंटू गुर्जर के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट के केस दर्ज हैं। एसपी धौलपुर ने उस पर 10 हजार रुपये और मध्य प्रदेश पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


धौलपुर पुलिस के कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि एएसआई दिलीप सिंह को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश बंटू उर्फ गजेंद्र (21) पुत्र रामवतार निवासी टुंडे का पुरा बडुआ माता मंदिर के पास पैदल-पैदल जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के साथ एएसआई दिलीप सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह, रामरूप और हंसराम मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर बदमाश भागने लगा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। उसके के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

मप्र व राजस्थान में कई मामले दर्ज
गिरफ्तार किए डकैत बंटू उर्फ गजेंद्र गुर्जर के खिलाफ राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व डकैती जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से अपनी गैंग के साथ बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा था। 
विज्ञापन


अतुल ज्वेलर्स पर की साढ़े छह लाख की लूट
बंटी गुर्जर व साथियों ने हाल ही में मुरैना में अतुल ज्वेलर्स पर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। पांच फरवरी की शाम को सराफा बाजार में स्थित अतुल ज्वेलर्स में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी अतुल गुप्ता व उनके बेटे कान्हा गुप्ता पर कट्टे तान दिए और महज 20 सेकंड में साढ़े छह लाख रुपये को लूटकर बाइक से भाग गए। लूट करने वाले बदमाशों की पहचान पुलिस ने तीन घंटे के भीतर कर ली थी, जिनमें मुख्य आरोपी बंटू गुर्जर था। बंटू व उसके दोनों साथी राजस्थान के धौलपुर जिले में चंबल के बीहड़ों में बसे मोरोली क्षेत्र के हैं। तीनों बदमाशों की पहचान करने के बाद मुरैना पुलिस के 70 जवानों की टीम, आठ टीआइ की निगरानी में अलग-अलग टीम बनाकर भेजी गई थी, लेकिन उसे बंटू हाथ नहीं लगा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें